फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए डीआरडीए कर्मियों ने की तालाबंदी

Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन न मिलने के कारण उनमें रोष है। डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में विभागीय कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालयों में तालाबंदी कर विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सहायक संख्याधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि यूनियन के आह्वान पर सोमवार को पूरे देश में डीआरडीए में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब तक सरकारी घोषित न करने, वेतन की उचित व्यवस्था न होने एवं शासकीय सुविधाएं न देने के विरोध में कार्यालय पर तालाबंदी की गई है। इसके अलावा जिला बनारस में स्थित प्रधानमंत्री के कैंप कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


सहायक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि डीआरडीए कर्मचारियों को तीन-चार माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। वहीं, शासन से आसपास के जिलों में पूरा बजट उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही वेतन संबंधी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार पचौरी, जय सिंह, रामप्रकाश यादव, मुहम्मद शरीफ, संजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, महेशचंद्र, रामगोपाल आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें