फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन विवाहिताओं की हत्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार का दिन आधी आबादी पर भारी रहा। जिले में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन विवाहिताओं की हत्याएं करने का आरोप है। इसमें एक विवाहिता की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उस पर दो माह का मासूम भी था। वहीं दूसरी विवाहिता का पांच माह पूर्व ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विवाह हुआ था। तीसरी विवाहिता की शादी आठ माह पूर्व हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव लल्लू खेड़ा निवासी देवेंद्र की शादी जून 2017 में प्रीती उर्फ तुलसी (24) पुत्री लाल सिंह निवासी खकरई थाना मारहरा के साथ हुई थी। पीड़िता पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी और बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की देरशाम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की ओर से तहरीर देकर पति देवेंद्र, दो देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उधर, थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बरई कल्यानपुर निवासी राहुल की शादी फरवरी 2020 में रजनी (20) पुत्री हवलदार सिंह निवासी पवरई थाना एका जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को मकान के बाहर छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। पिता की तहरीर पर पति राहुल, ससुर, देवर, ननद और सास, जेठानी व जेठ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी अनिल शाक्य पुत्र अंगद सिंह की शादी आठ माह पूर्व सामूहिक विवाह समारोह में आरती उर्फ आशू पुत्री नेपाल निवासी सुरागपुरा थाना व जिला हाथरस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कभी 10 हजार तो कभी पांच हजार रुपये मायके से लाने के लिए परेशान किया जाता था। जब ऐसा नहीं हो सका तो बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। नेपाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पति अनिल, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें