फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज में 25 वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रह, निस्तारण को मिली रफ्तार

विज्ञापन
अलीगंज में कूड़े का ​निस्तारण करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। नगर पालिका परिषद अलीगंज ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत सभी 25 वार्डों में घर-घर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत सरल ने बताया कि मोहल्ला रामप्रसाद गौड़ में मैटेरियल रिकवरी सेंटर, कंपोस्ट पिट सेंटर और सीएमडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर संचालित किया जा रहा है। मैटेरियल रिकवरी सेंटर और कंपोस्ट पिट सेंटर की क्षमता पांच-पांच टन है। सीएमडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर की क्षमता दो टन निर्धारित है। इन केंद्रों पर एकत्रित कचरे को बिजली से चलने वाली मशीनों से अलग-अलग कर निस्तारित किया जाता है। प्रत्येक वार्ड में एक रिक्शा कर्मचारी प्रतिदिन घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करता है। उन्होंने नगर पालिका ने लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंककर कर्मचारियों को ही दें। इससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर बनेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें