फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरेलू सिलिंडर 60 रुपये महंगा, एजेंसी में भीड़

Sat, 07 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क ​स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
एटा। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव शुक्रवार रात से हुआ है। अब उपभोक्ताओं को अगला सिलिंडर बुक कराने के लिए पहले से अधिक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले जहां उपभोक्ता 15 दिन बाद ही अगला सिलिंडर बुक कर सकते थे वहीं अब यह समय सीमा बढ़ाकर 21 से 25 दिन कर दी गई है। वहीं प्रति सिलिंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है। यह ईरान-अमेरिका और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर माना जा रहा है।
नियमों में हुए इस बदलाव की जानकारी मिलते ही शनिवार को शहर की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। ठंडी सड़क स्थित फौजी गैस सर्विस के स्वामी सत्यदेव गुप्ता ने बताया कि पहले गैस सिलिंडर की अगली बुकिंग 15 दिन बाद संभव थी लेकिन अब कंपनी की ओर से इसे बढ़ाकर 21 से 25 दिन कर दिया गया है। अचानक इस बदलाव से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति रही।
विज्ञापन

हर्षित सक्सेना ने बताया कि कई लोग पुराने नियम के अनुसार बुकिंग कराने आए हैं। नई समय सीमा लागू होने से उन्हें लौटना पड़ा। एजेंसी पर लोगों को नियम समझाने में कर्मचारियों को भी काफी समय लगा।

शहर के ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

शहर के ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें