शहर के ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद
एटा। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव शुक्रवार रात से हुआ है। अब उपभोक्ताओं को अगला सिलिंडर बुक कराने के लिए पहले से अधिक इंतजार करना पड़ेगा।
पहले जहां उपभोक्ता 15 दिन बाद ही अगला सिलिंडर बुक कर सकते थे वहीं अब यह समय सीमा बढ़ाकर 21 से 25 दिन कर दी गई है। वहीं प्रति सिलिंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है। यह ईरान-अमेरिका और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर माना जा रहा है।
नियमों में हुए इस बदलाव की जानकारी मिलते ही शनिवार को शहर की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। ठंडी सड़क स्थित फौजी गैस सर्विस के स्वामी सत्यदेव गुप्ता ने बताया कि पहले गैस सिलिंडर की अगली बुकिंग 15 दिन बाद संभव थी लेकिन अब कंपनी की ओर से इसे बढ़ाकर 21 से 25 दिन कर दिया गया है। अचानक इस बदलाव से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति रही।
हर्षित सक्सेना ने बताया कि कई लोग पुराने नियम के अनुसार बुकिंग कराने आए हैं। नई समय सीमा लागू होने से उन्हें लौटना पड़ा। एजेंसी पर लोगों को नियम समझाने में कर्मचारियों को भी काफी समय लगा।
शहर के ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद
शहर के ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद