फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्ते ने दरवाजे पर की पॉटी, शिकायत पर मालिक ने मां-बेटे को पीटा

Thu, 18 Dec 2025 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला शृंगार नगर में एक घर के सामने कुत्ते ने पॉटी कर दी। जब मकान मालिक महिला शिकायत करने पहुंची तो कुत्ता मालिक ने गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे को पीट दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शृंगार नगर गली नंबर 3 निवासी संजीव कुमार ने कोतवाली नगर में अजीत यादव श्रीनिवास और एक किराएदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि पड़ोसी अजीत यादव ने कुत्ता पाल रखा है। जो अक्सर घर के अंदर-बाहर पॉटी कर जाता है। 17 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे कुत्ता घर के दरवाजे पर पॉटी कर गया। पत्नी विनय कुमारी जब अजीत यादव के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके पिता श्रीनिवास ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी।
विरोध करने पर अजीत यादव, श्रीनिवास और उनका एक किराएदार आकर पीटने लगा। शोर सुनकर बेटा अभय कुमार बचाने गया तो इन लोगों ने उसको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें