फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नहीं आए डॉक्टर साहब, इंतजार करते रहे दिव्यांगजन

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग शिविर न लगने के बाद घर लौटते दिव्यांगजन। संवाद
विज्ञापन
एटा। दिव्यांगजन व उनके परिजन सोमवार को उम्मीद के साथ दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने सीएमओ कार्यालय पहुंचे। दूर-दराज से आए लोगों ने सुबह से ही कतार लगा दी। बोर्ड के हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के न आने की वजह से शिविर नहीं लग सका। काफी देर बाद सूचना दी गई कि डॉक्टर साहब नहीं हैं। इसके बाद दिव्यांगजन मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दिव्यांगजन की कतार लगना शुरू हो गई। दिव्यांगजन के परिजन अपनी-अपनी फाइल तैयार करने में जुटे हुए थे। करीब 11 बजे एक कर्मचारी ने कार्यालय के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया कि अपरिहार्य कारणों की वजह से दिव्यांग शिविर नहीं लगेगा। इसे पढ़कर दिव्यांगजन समेत उनके परिजन परेशान हो गए।
अंदर कार्यालय में दिव्यांग शिविर न लगने का कारण पूछते रहे। कुछ दिव्यांग इसी उम्मीद में बैठे रहे कि शायद कुछ देर बाद शिविर लगेगा लेकिन नहीं लग सका। बाद में मायूस होकर घर लौट गए। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को दिव्यांग शिविर नहीं लगाया गया। शिविर में शामिल होने वाले हड्डी रोग के चिकित्सक कासिम बीमारी के कारण अनुपस्थित थे। इसकी वजह से दिव्यांगों को वापस कर दिया गया। अगले सोमवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें