फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सड़क निर्माण में लापरवाही पर गुणवत्ता की जांच के दिए निर्देश

विज्ञापन
एटा। मारहरा के आदर्श गांव का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती व अन्य। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मारहरा ब्लॉक के आदर्श गांव सूरतपुर माफी का निरीक्षण किया। उन्हें वहां सड़क निर्माण में लापरवाही मिली। जिस पर उन्होंने सड़क को खुदवाकर देखा। वहीं शौचालय की दूसरी किस्त देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर खूंटा गाड़कर जानवरों को बांध रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को सांसद आदर्श ग्राम सूरतपुर माफी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव का पैदल निरीक्षण कर हकीकत को देखा। सड़कों पर उन्हें अतिक्रमण मिला। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। शौचालय की द्वितीय किस्त से वंचित पात्र व्यक्तियों को द्वितीय किस्त जारी करने की बात कही। डीएम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस करने के निर्देश दिए। वहीं सचिव को ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत स्कूल में कार्य कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने डीलर को निर्देश दिए, सभी पात्र व्यक्तियों को राशन दिया जाए।
ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क को अपने समक्ष खुदवाकर देखा, साथ ही सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल, डीपीओ एसपी पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, एबीएसए लाल बाबू द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें