फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण

Thu, 19 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
डीएम ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम और अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर के नजारत अनुभाग, स्थानीय निकाय अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, एडीएम कोर्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर डीएम ने अभिलेखाें के रखरखाव एवं सूचनाआें के आदान-प्रदान में लापरवाही नहीं बरतने और कार्यालय के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों के कार्यों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अजय यादव ने कलक्ट्रेट स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय समेत अन्य न्यायालयों के निरीक्षण में किया और वादकारियाें को अनावश्यक तारीख नहीं देने को कहा। इसके बाद संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर डीएम ने राजस्व सहायक द्वारा फाइलों को मेंटेन नहीं करने पर नाराजगी जताई। वरिष्ठ लिपिक हफीज मोहम्मद को सत्यापन कार्य पूर्ण होने वाले प्रमाणपत्रों की सूची मुख्य द्वार पर चस्पा करने के निर्देश दिए। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट के निरीक्षण के दौरान हैसियत प्रमाणपत्र पेंडेंसी दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता दर्शन, मुख्यमंत्री संदर्भ, तहसील दिवस की लंबित शिकायतों को निपटाने को कहा। नजारत अनुभाग में डीएम ने डाक पंजिका चेक कर कर्मचारियों को समय से डाक भेजने की हिदायत दी। जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी रतन पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें