फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने अलीगंज तहसील में सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
अलीगंज तहसील में समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम सुखलाल भारती व अन्य ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जनपद की तीनों तहसीलोें में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तहसील अलीगंज में जनता की समस्याओं को सुना। समस्त विभागों द्वारा शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी के समक्ष बार एसोसिएशन द्वारा अपनी समस्याओं के संबंध में शिकायती पत्र दिया गया। जिसके प्रभावी निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अलीगंज देहात सहित अलीगंज क्षेत्र में साफ सफाई पर प्रमुखता से जोर दिया जाए। अलीगंज में फरियादियों द्वारा कुल 64 शिकायतें आईं जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने जलेसर तहसील में 24 में से एक शिकायत का निस्तारण कराया। वहीं एटा सदर तहसील में एडीएम विवेक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 48 में से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम, एसएसपी ने कोतवाली अलीगंज में चौकीदारों को कंबल वितरित किए। इस दौरान तहसील अलीगंज क्षेत्र के आजमनगर में नवनिर्मित गोआश्रय स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ अजय प्रकाश, एसडीएम अलीगंज राजीव पांडेय, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीवीओ एसपी सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।

जलेसर तहसील समाधान दिवस में लोगो की समस्या सुनते अपर जिलाधिकारी वित्त केशव कुमार व अन्य ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें