फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
दिव्यांगों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आदर्श विकलांग उत्थान समिति के बैनर तले शुक्रवार को दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक जीके आरएस राजपूत ने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन 300 से बढ़ाकर 2500 रुपये की गई। साथ ही दिव्यांगों के सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए दिव्यांग सशक्त एक्ट बनाया जाए। दिव्यांगों का आरक्षण तीन से बढ़ाकर 10 फीसद किया जाए। साथ ही स्वरोजगार के लिए दिव्यांगो को बिना ब्याज के लोन दिलवाया जाए। दिव्यांगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम सदर संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग करने वालों में विक्रम सिंह, योगेश कुमार, छविनाथ, त्रिभुवन नाथ, नन्ने, देवचंद्र, मुलायम सिंह, रेनू, नसरुद्दीन, भूप सिंह, रामानंद, रूप किशोर, निर्दोश कुमार, नितिन कुमार, विनोद कुमार, राम प्रसाद, पंकज, विशन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें