फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, दो घायलों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सड़क हादसे में एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य हादसों में घायल हुए दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित गांव असरौली स्थित जाहरवीर मंदिर के पास दिव्यांग अनोखे लाल (32) पुत्र हाकिम सिंह निवासी इखौना थाना ढोलना जिला कासगंज की तीन पहिया स्कूटी गाय से टकरा गई। मृतक के भाई भूप सिंह ने बताया कि अनोखे लाल दोनों पैरों से दिव्यांग थे। तीन पहिया की स्कूटी से बृहस्पतिवार देर शाम घर लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, यहां इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव धौलेश्वर के पास बृहस्पतिवार दोपहर हादसे में घायल आकाश (21) पुत्र राकेश निवासी सुनाव थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद ने आगरा में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। इसके अलावा थाना मिरहची क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के पास छह जुलाई को हादसे में घायल बाइक सवार ओमप्रकाश (45) निवासी परसादपुर की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान अलीगढ़ में मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें