फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वर्ण पदक जीत दिव्या का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

Tue, 25 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गोला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाली दिव्या। स्रोत स्वयं  - फोटो : 1
विज्ञापन
जलेसर। नगर के आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या यादव ने 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर दिव्या ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया है।
विज्ञापन


प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 अगस्त से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के समापन पर मंगलवार को दिव्या को स्वर्ण पदक दिया गया। इसमें दिव्या ने गोला फेंक में प्रतिभाग करते हुए 12.36 मीटर दूर गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। दिव्या की इस बड़ी उपलब्धि से खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। दिव्या की सफलता की जानकारी मिलने पर उसके परिवार और विद्यालय परिवार में खुशी दौड़ गई। दिव्या के परिजन को बधाई देने के लिए लोग उनके घर पहुंचने लगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दिव्या को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल रहने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें