फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी जागरण मां के भजनों पर रात भर झूमते रहे भक्त

Fri, 23 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती का विशाल देवी जागरण आयोजित किया। इसमें भक्त रात भर घूमते रहे। कलाकारों द्वारा सजाई गई झांकियों को देखकर भक्तजन भक्ति से भाव-भिवोर हो गए।
विज्ञापन

माता महाकाली मंदिर पर 44 वां देवी जागरण का शुभारंभ विधायक रामेश्वर सिंह यादव, एएसपी आरपी गुप्ता व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता ने मां की ज्योति जलाकर किया। सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की स्तुति कर जगराते की सफलता की कामना की। कलाकारों द्वारा बजरंग बली के चरणों में अरदास लगाई गई। कासगंज डॉली आर्केस्ट्रा के कलाकार बंटू शर्मा ने माता का भजन ‘मइया का चोला है रंग ला...’ प्रस्तुत किया।
इस पर भक्त झूमते नजर आए। अदित पाराशर ने ‘शाम मइया का शुभरन कर ले’ प्रस्तुत कर भक्तों को माता की भक्ती में लीन कर दिया। वहीं रोशनी बत्रा ने ‘आजा मां आजा मां एक बार मेरे घर आजा मां’, ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’, ‘मन की मुरादे पूरी कर मां दर्शन करने को मै तो आऊंगी ’जैसे भजनों पर भक्तों भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रजेश गुप्ता राजू, राजेश गुप्ता, राजवीर गुप्ता, रजनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजीव सक्सेना, विजय गुप्ता, कुवंरपाल सिंह तोमर, सौरभ गुप्ता, श्रेखर गुप्ता, एकांश गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें