फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो आठ के बजाए दस बजे शुरू होती ओपीडी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए उमड़ी मरीज व तीमारदारों की भीड़- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों के बैठने का समय सुबह आठ से दो बजे तक है, लेकिन एटा जिला अस्पताल में एक दो को छोड़कर अन्य चिकित्सक 10 बजे से पहले आते ही नहीं है। ऐसे में दूरदराज से आए मरीज इलाज के लिए भटकते रहते हैं। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में एक महज एक ही डॉक्टर था। दस बजे के बाद ट्रेनी चिकित्सक कक्षों में आकर बैठे। तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। जानकारी पर पता चला कि दो डॉक्टर छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

नहीं बैठे बाल रोग विशेषज्ञ
अस्पताल में डॉ. अनंत व्यास व डॉ. वीएस सागर बाल रोग विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त हैं। बुधवार को डॉ अनंत व्यास छुट्टी पर थे। वीएस सागर भी कक्ष में नहीं थे। उनके कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। यहां दस बजे के बाद ट्रेनी चिकित्सक डॉ. प्रिया पाठक ने आकर इलाज करना शुरू किया।
साढ़े दस तक कक्ष संख्या पांच खाली
कक्ष संख्या पांच में साढ़े दस बजे तक कोई चिकित्सक नहीं बैठा था। इस दौरान मरीज बार-बार कक्ष के चक्कर काट कर बाहर आ रहे थे। साढ़े दस के बाद डॉ: आरके दयाल व डॉ. मुकेश परमार आकर बैठे। इस दौरान उन्होंने 160 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

फिजीशियन चले गए बोर्ड
कक्ष संख्या छह में मरीजों की सर्वाधिक भीड़ थी। पुरुष व महिलाओं की लाइनें अलग-अलग लगीं थी। सवा दस बजे तक कक्ष में चिकित्सक नहीं थे। सवा दस के बाद ट्रेनी चिकित्सक देवेंद्र आए। उन्होंने 295 मरीजों का इलाज किया। बताया गया कि फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्रा बोर्ड में गए है।
यह चिकित्सक गए कोर्ट
बुधवार को डॉ. वीपी सिंह एटा में अदालत में तारीख करने गए जबकि डॉ. अतुल सारस्वत आगरा कोर्ट गए थे।
दो चिकित्सक छुट्टी पर
बुधवार को डॉ. अनंत व्यास छुट्टी पर थे। इसके अलावा डॉ. संगीता सिंह कई दिन से अवकाश पर हैं। इससे अस्पताल आने वाले ईएनटी के मरीजों भटकना पड़ता है।
अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव
अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है। बुधवार को पांच चिकित्सक ओपीडी से गायब थे। इससे थोड़ी अव्यवस्था हुई है। चिकित्सकों को सुबह आठ बजे ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए है।
डॉ. आर के अग्रवाल, सीएमएस
छह को हुई एनएसवन की पुष्टि
जिले में डेंगू का लगातार फैलता ही जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में डेंगू जांच के 33 मरीजों को कार्ड लगाए गए। इस दौरान उदेतपुर निवासी अंश, गड़ी नवाइन निवासी विपिन, श्याम नगर निवासी दया कुमारी, किदवई नगर निवासी नीतू, यूसुफ व संजय नगर निवासी नीतू को एनएसवन की पुष्टि हुई। सभी के परिजन मरीजों को लेकर नर्सिंग होम चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें