गुरुवार को जिला पंचायत परिसर में डीएम अजय यादव ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर को शपथ दिलाई। इसके बाद जिपं अध्यक्ष की ओर से जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें समितियों के गठन के अलावा आय और व्यय का लेखा जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद बैठक में जिला पंचायत की ओर से होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। बैठक का संचालन सीडीओ साहब सिंह ने किया।
इस दौरान अलीगंज विधायक रामेश्वर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, नव निर्वाचित एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, उदयवीर सिंह के अलावा जिला पंचायत सदस्य हेमलता, अंजली, जयदेवी, जयदेवी, रूमादेवी, सरला देवी, रामबेटी, मंजीत यादव, निरंजन सिंह, रामकिशन, वीरेश कुमार, राजेश्वरी, कमलेश, सूर्यप्रताप, शंशाक यादव, रंजना राजपूत, सुखवेंद्र सिंह सहित ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव, ओमपाल सिंह, रामनाथ सिंह, शशि सिंह मौजूद रहे।