फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 8 से होंगी जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताएं

Sun, 05 Oct 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में 8 अक्तूबर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जीटी रोड स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिताएं अंडर-20 आयु वर्ग (जूनियर वर्ग) में आयोजित होंगी। इसके तहत फुटबॉल, भारोत्तोलन व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। फुटबॉल बालक वर्ग 8 से 9 अक्तूबर, भारोत्तोलन बालक वर्ग 9 अक्तूबर, बैडमिंटन (बालक, बालिका वर्ग) 9 से 10 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं सुबह 8 बजे से प्रारंभ होंगी। जिले के किसी भी विद्यालय, क्लब या एकेडमी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति (खाता संख्या व आईएफएससी कोड सहित) लाना अनिवार्य होगा, ताकि विजेताओं को नगद पुरस्कार सीधे उनके बचत खाते में हस्तांतरित किए जा सकें।
विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रथम स्थान 700, द्वितीय स्तान 600, तृतीय स्थान 500 दिए जाएंगे। साथ ही निर्णायकों को 600 की धनराशि उनके खातों में प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा जिला फुटबॉल, बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन संघों के अवैतनिक सचिवों को भी खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने व सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें