फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आयुष्मान में जिले को फिर मिली 15वीं रैंक

Sat, 22 Feb 2025 08:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले को आयुष्मान योजना में एक बार फिर से 15वीं रैंक मिली है। अब तक जिले में 4,70,162 लोगों के कार्ड बनाए गए है। जबकि 32,537 मरीजों को योजना शुरू होने के बाद से अब तक उपचार मिला है।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना पर सरकार का जोर है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसमें 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार किया जाता है। योजना में आर्थिक, सामाजिक, जाति जनगणना के आधार पर परिवारों को पहले शामिल किया गया। बाद में श्रमिक, राशन कार्ड में 5 यूनिट वाले सहित 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी इसमें शामिल किया गया।
जिले में 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के अब तक 12,540 के कार्ड बनाए गए हैं। इसके लिए अभियान भी चलाया गया था। जिले में योजना शुरू होने से अब तक 32,537 मरीजों ने उपचार लिया है। इसमें से 22,308 मरीज निजी अस्पतालों में गए हैं। 10,229 मरीज सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे हैं। जबकि जिले में 5,48,177 लोगों के कार्ड बनने हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया जिले को प्रदेश में आयुष्मान में 15वीं रैंक मिली है। पिछले महीने भी यही रैंक मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें