फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Tue, 16 Apr 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्रांतर्गत दो गांवों के अलग अलग समुदाय के लोगों में सोमवार को झंडे लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले की भनक लगते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों ओर के झंडों को उतरवाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला परसोती एवं नगला खरगी में लोग संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान लोगों ने विद्युत पोल एवं मकानों के सामने नीले रंग के झंडे लगा रखे थे। नगला परसोती के लोधी जाति के युवाओं ने भी नीले झंडों के सामने भगवा झंडे लगा दिये। भगवा झंडे लगते ही आंबेडकर का जन्मदिन मना रहे लोगों में आक्रोश पनप गया। गांव के शिक्षित कुछ लोगों ने थानाध्यक्ष मिरहची केके लोधी को मोबाइल पर मामले की सूचना दी।
सूचना पर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। थानाध्यक्ष के सम्मुख एक पक्ष के लोगों ने बताया कि वह संविधान निर्माता का जन्मदिन मना रहे थे, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्होंने नवरात्र पर्व के चलते भगवा झंडे लगाये थे। थानाध्यक्ष और उच्च अधिकारियों की अपील के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने अपने अपने द्वारा लगाये झंडों को उतारवाकर मामले को शांत करा दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को समझकर मामला शांत कर दिया गया है। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें