फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राशन कम देने पर लाभार्थी और विक्रेता में विवाद

Tue, 07 Apr 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पवायां के राशन डीलर और लाभार्थी के बीच हो रहे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भी प्रशासन शांत है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के आयुष का चार यूनिट का राशन कार्ड कस्बे की दुकान का है लेकिन यहां अधिक भीड़ होने पर वह पड़ोस के गांव बिल्सड़ पवायां की दुकान पर राशन लेने चला गया। यहां के डीलर ने उसको निर्धारित बीस किलो की बजाए 17.700 किलो राशन दिया। कम राशन दिए जाने पर आयुष के शिकायत करने पर डीलर के भड़कने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर डीलर उस पर हमलावर हो गया इससे आयुष वहां से चला गया।
इस मामले का वहां मौजूद एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। साेशल मीडिया पर वीडियाे वायरल होने पर क्षेत्र में हलचल पैदा हो गई है।

इसके इतर खाद्य आपूर्ति विभाग इस मामले से अनजान बना हुआ है, आपूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन ने कहा उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें