फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संघ के एकत्रीकरण में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

Tue, 26 Aug 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिन्हैरा में एकत्रीकरण कार्यक्रम में उप​स्थित स्वयंसेवक।  - फोटो : जिन्हैरा में एकत्रीकरण कार्यक्रम में उप​स्थित स्वयंसेवक।
विज्ञापन
मिरहची। जिन्हैरा के ठाकुरजी महाराज मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण कार्यक्रम सोमवार को हुआ। इसमें मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संघ के सह जिला बौद्धिक प्रमुख गणेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पांच परिवर्तन विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण का ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी भारत माता को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए अग्रसर रहना चाहिए। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।
नगर कार्यवाह अमित ने संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रम और गृह संपर्क अभियान, गणवेश अभियान के लिए सभी स्वयंसेवकों से कहा। कार्यक्रम में सुनील चौहान, पंकज कुलश्रेष्ठ, रानू महेश्वरी, दुर्गेश साहू, दर्शन सिंह प्रधानाचार्य, पदम सिंह, प्रेम किशोर, अजय राघव, देवेंद्र राघव, रामप्रताप महेश्वरी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें