फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिव्यांग महिला ने लगाया ससुरालीजन पर निकालने का आरोप

Thu, 21 Aug 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिव्यांग महिला ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ थाने में शिकायत की है। मामला जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला केसरी का है। आरोप है कि महिला की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता राजेंद्र ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि आठ साल पहले नगला केसरी निवासी धर्मवीर से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय पहले दोनों पक्ष की रजामंदी होने पर वह ससुराल आकर रहने लगी।

बुधवार की शाम को ससुरालीजन ने उसको बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। गांव के एक युवक ने महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी किशोरी लाल मीणा ने बताया कि पीड़िता दो दिन पहले थाने आई थी।
विज्ञापन


पति, सास-ससुर और ननद पर कमरे में ताला डाले जाने की शिकायत की थी। जांच से पहले ही दिव्यांग महिला बिना बताए चली गई थी। महिला जैथरा कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रहती है जो उसके ससुराल पक्ष को पसंद नहीं है। इसको लेकर दोनों में विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें