सकीट। मोहल्ला काजी में एक दिव्यांग की नवविवाहित पत्नी ने बृहस्पतिवार को आग लगा ली। घर में किसी के न होने से वह काफी झुलस गई। गंभीर हालत में उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
दिव्यांग इलियास घर के पास ही परचून की दुकान करता है। छह माह पहले शमरीन से उसकी शादी हुई थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि परिजन के दबाव में शमरीन ने शादी तो कर ली लेकिन पैरों से पति के अपाहिज होने की वजह से वह खुश नहीं थी। मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
बृहस्पतिवार की सुबह इलियास के दुकान पर जाने के बाद शमरीन ने खुद काे आग लगा ली। चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ाेसियों ने आग बुझाई और फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। गंभीर हालत में शमरीन को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया। संवाद