सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगजन को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। डाक बंगलिया स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 30 दिव्यांगजन के प्रमाणपत्र बनाए गए। 9 आवेदकों को रेफर किया गया, वहीं दो लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए गए।
दिव्यांगजन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से सीएमओ कार्यालय पहुंचने लगे। इसमें 41 दिव्यांगजन ने आवेदन किया। दोपहर 11 बजे के बाद बोर्ड की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें विभिन्न दिव्यागंजन ने अपने आवेदन चिकित्सकों के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान हड्डी के 32, ईएनटी के 3, आंख के 4 और मानसिक के 2 दिव्यांग को मिलाकर कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से हड्डी के 30 प्रमाण पत्र बनाए गए। एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि 9 दिव्यांगों की जांच यहां उपलब्ध न होने के कारण उन्हें रेफर किया गया है। वहीं 2 आवेदन कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।