फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से लोग परेशान, पालिका अनजान

विज्ञापन
कासगंज के नावल्टी रोड पर गंदगी से अटा नाला - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप के बाद भी नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। समुचित सफाई न हो पाने से नाले नाली उफन रहे हैं। गंदा पानी सड़कों तक पर बह रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में पानी की निकासी के लिए 15 किमी लंबे क्षेत्र में नाले बने हुए हैं। इसके अलावा नालियां भी हैं, लेकिन इनकी सही ढंग से सफाई नहीं होती है। सबसे अधिक दिक्कतें संकरी पुलियों के नीचे सफाई को लेकर होती है। सोरों गेट पर शीतला माता मंदिर के पास पुलिया पर नाला चौक हो जाने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। जिससे यह पानी सड़क पर बह रहा है। मंदिर के साथ ही पास में मस्जिद भी है।
गंदे पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को मंदिर एवं मस्जिद में आने-जाने में भी दिक्कतें हो रहीं हैं। यह क्षेत्र नगर पालिका परिसर से मुश्किल से पचास मीटर की दूरी पर है। पालिका के कर्मियों और अधिकारियों का हर समय इस मार्ग से होकर गुजरना होता है। यही नहीं शहर के अन्य नाले नालियों की स्थिति भी काफी खराब है। गंदगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बिलराम गेट का नाला भी गंदगी से अटा रहता है। नाले पर पालिका ने कई दुकानों का निर्माण करा रखा है। इसके साथ ही एक डलावघर भी इस नाले पर बना रखा है। नाले की सफाई के नाम पर पालिका मात्र खानापूर्ति ही करती है। ऊपरी सतह पर तैरने वाले कूड़े कचरे को हटा दिया जाता है। ऐसी ही स्थिति शहर के अधिकांश नालों की है।
रास्ते से गुजरना भी मुश्किल
मंदिर के पास सड़क पर पानी बहने से मंदिर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गंदगी से होकर पूजा के लिए जाना होता है।
सुधीर कुमार भक्त
नगर पालिका प्रशासन नाले नालियों की सफाई को गंभीरता नहीं दिखाती। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं।
राजेश कुमार बाशिंदा नदरई गेट
इन क्षेत्रों से होकर बह रहे हैं नालेे
शहर में बिलराम गेट चौराहे से नावलटी रोड, गंदा नाला, लालपुर तक,
गली सत्तार बैंड से अमांपुर रोड होकर काली नदी तक,
अशोक नगर से सोरों गेट होकर डागा स्कूल तक,
आवास विकास कॉलोनी, मालगोदाम चौराहे से काली नदी तक,
सरस्वती शिशु मंदिर गली से काली नदी तक,
बारिश से पहले कराई थी सफाई
सोरों गेट क्षेत्र में पुलिया संकरी होने की वजह से सफाई में दिक्कत रहती है। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई कराई गई। इसके अलावा बीच-बीच में नालों की सफाई का कार्य क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें