मांगों को लेकर बारहवे दिन भी जूनियर इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार जारी रखा। साथ ही दो मार्च से प्रदेश व्यापारी हड़ताल का ऐलान हुआ है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंजीनियर राम कन्हैया, इंजीनियर जयंती प्रसाद सुमन ने कहा कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। दो मार्च से जिले के सभी इंजीनियर्स हड़ताल पर चले जाएंगे। कहा कि इस हड़ताल से विकास कार्यों पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा। रामवरन यादव, बलवीर सिंह ,वीपी सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार ,हरिश्चंद्र ,सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।