संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिले में 39 माह से तैनात डीआईओएस मिथलेश कुमार का बुधवार की देर शाम तबादला हो गया। प्रोन्नत किए गए चंद्रकेश सिंह को डीआईओएस बनाया गया है।
वर्ष 2020 में मार्च माह में डीआईओएस मिथलेश कुमार आए थे। उन्होंने कार्यालय में कम कर्मचारियों के बावजूद बेहतर कार्य किए। वहीं कई मामलों में वह विवादों में भी रहे। बुधवार की देर शाम शासन से तबादला सूची जारी हुई। जहां उनका तबादला श्रावस्ती में इसी पद पर कर दिया गया। जबकि प्रोन्नत किए चंद्रकेश सिंह को जिले में भेजा गया है।