फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 22 जुलाई को होगी इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा

Thu, 29 Jun 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जीआईसी को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट सहित कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी। परीक्षा कराने के लिए जीआईसी को केंद्र बनाया गया है। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 544 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

प्रभारी डीआईओएस बदन सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट सहित कंपार्टमेंट परीक्षा अब 15 को नहीं 22 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। केंद्र पर परीक्षा के दौरान बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। केंद्र के बाहर विद्यार्थियों सहित कोई भी व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकेगा। परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल सहित इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। वहीं कक्षों में वॉयस रिकाॅर्डर भी लगे रहेंगे। प्रश्नपत्रों का रख-रखाव स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रहेगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाहरी केंद्र व्यवस्थापक सहित केंद्र व्यवस्थापक व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्रों के पैकेटों को खोला जाएगा। वहीं परीक्षार्थी को केंद्र पर 45 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें