फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्रदर्शनी में विभूतियां सम्मानित

Tue, 06 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में सोमवार दोपहर अमीर खुसरो-तुलसी दास-बलवीर सिंह रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि अमीर खुसरो, तुलसीदास, बलवीर सिंह जिले की शान हैं और इस शान को बरकरार रखने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी जान सके कि उन्हाेंने इस पवित्र भूमि पर जन्म लिया है। इस दौरान डा. शिवनंदन सिंह यादव को संत शिरोमणि तुलसीदास, इश्शन खान को हजरत अमीर खुसरो, अच्युतम केशवम को बलवीर सिंह रंग पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मेघावृत शास्त्री, इंजीनियर नूर मोहम्मद, राहुल गुप्ता, शशि किशोर, राकेश भदौरिया ने दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम संयोजक इबलास खान ने आभार जताया। इस मौके पर दिलीप पचौरी, साबिरी खान, डा. रजनी शर्मा, शशिप्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें