फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी जेल ने की अनशनरत बंदी से बात

Sun, 01 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड में निरुद्ध बंदी मनोज कुमार का अनशन जारी है। अनशन के दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी तो नहीं पहुंचा, मगर रविवार को डीआईजी जेल आगरा जरूर जिला जेल में पहुंचे। बंदी से वार्ता कर अनशन तोड़ने की बात कही, मगर बंदी ने अनशन नहीं तोड़ा। बता दें कि पिछले दिनों एमएलसी के आश्वासन पर भी बंदी ने अनशन नहीं तोड़ा था।
विज्ञापन





2011 में चर्चित तिहरे हत्याकांड में जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी मनोज कुमार को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। तब से जेल में निरुद्ध है। बंदी के भाई सोनू ने बताया कि पुलिस जांच के बाद मनोज आरोपी नहीं पाया गया। उसके बाद भी जेल में बंद है। इस पर बंदी ने शासन को अवगत कराया। कई बार शासन-प्रशासन को अपनी बेगुनाही का सबूत दे चुका है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह मंगलवार से अनशन पर बैठ गया था। छठवें दिन भी अनशन जारी रहा।




शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश यादव भी जेल में बंदी से मिलने पहुंचे थे। रविवार को डीआईजी जेल आगरा केदारनाथ जिला जेल पहुंचे। बंदी से वार्ता की, मगर बंदी ने अनशन नहीं तोड़ा है। जेलर एएन त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईजी जेल आगरा ने बंदी से वार्ता की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें