फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में दिया गर्भवती को तीन तलाक, रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तीन माह पहले गर्भवती महिला को अतिरिक्त दहेज न लाने के कारण घर से निकाल दिया गया। जब मायके वालों ने पंचायत के माध्यम से समझौता कराने की कोशिश की तो पति ने भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। महिला 10 दिन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए भटक रही है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो सकी है। सोमवार को पीड़िता ने एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव नगला झडू निवासी फैज मुहम्मद ने अपनी पुत्री हाजिरा बेगम की शादी छह वर्ष पूर्व निसार अहमद पुत्र बशीर खां निवासी गांव राया थाना जैथरा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद निसार अहमद दिल्ली में व्यापार करने लगा और अच्छी धनराशि कमा ली तो पत्नी हाजिरा बेगम से किनारा करने के लिए मारपीट करने लगा।
हाजिरा बेगम के भाई शहबाज ने बताया है कि निसार मारपीट कर मायके से अतिरिक्त दहेज एक लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करता था। मांग पूरी नहीं होने पर तीन माह पूर्व आठ माह की गर्भवती हाजिरा को घर से निकाल दिया। अब उसके पास दो माह की बच्ची सहित दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

मामले में 20 जून को पंचायत बुलाई गई, इसमें नासिर भी आया था। नासिर ने नगला झडू में बुलाई पंचायत में तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। सोमवार को भी पीड़िता एएसपी ओपी सिंह से मिली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
महिला शिकायत लेकर आई थी, उसका आरोप है कि तीन तलाक दिया गया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को दी गई है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें