फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया का वार: 24 घंटे में भर्ती कराए गए 12 मरीज

Fri, 07 Apr 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूं तो डायरिया अधिक गर्मी और सर्दी के मौसम में फैलता है लेकिन इन दिनों मौसम में बार-बार हो रहा बदलाव भी इसकी वजह बन गया है। छोटे बच्चों से लेकर किशोर तक डायरिया के शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है ओपीडी में प्रतिदिन 120 से 140 बच्चे इलाज को पहुंच रहे हैं। उनमें से 30 बच्चे डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। 24 घंटों में कॉलेज में 12 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।शुक्रवार को शहर के भूतेश्वर निवासी अर्श, नई बस्ती निवासी अंजली, रारपट्टी निवासी अली व अमाइरा को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने रोगियों को बच्चा वार्ड में भर्ती कर लिया। ये सभी डायरिया से पीड़ित हैं। जबकि बच्चा वार्ड में ही दो अन्य बच्चे भी डायरिया के चलते भर्ती किए गए।
विज्ञापन

वहीं इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की रात को मारहरा दरवाजा निवासी अबजाल, दिनेश नगर निवासी अंकित और सपना, नारायन नगर निवासी किशन लाल, रैवाड़ी मोहल्ला निवासी अमर सिंह, अनुज उपचार के लिए पहुंचे। उन्हें भी डायरिया की शिकायत थी। सभी को कॉलेज में भर्ती कर उपचार किया गया।
बाल रोग विभाग के डॉ. वैभव गुप्ता की मानें तो मौसम में बदलाव से बच्चे के शरीर में पानी की कमी आ जाती है। अगर बच्चे को बार-बार उल्टी और दस्त हो रहे हैं तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस, जिंक पिलाते रहें। डायरिया से पीड़ित मरीज को करीब तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें