फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूम मचाले सीजन 9 का हुआ आयोजन

Wed, 05 Feb 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धूम मचालें कार्यक्रम में ग्रुप डांस करते बच्चें। - फोटो : धूम मचालें कार्यक्रम में ग्रुप डांस करते बच्चें।
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं उद्योग विकास प्रदर्शनी में धूम मचाले सीजन 9 का कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमलता डेविड वर्मा व राज्यमंत्री गो सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान क्रेजी डांस के फिल्म अभिनेता बॉबी पवन, अभिनेत्री शिप्रा ने डांस कर जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित कर्नाटक से आई रेमोना एवेट्टे ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी। संयोजिका मंजुला रमन सक्सेना, संयोजिका दिव्या राज सक्सेना, कार्यक्रम निदेशक वैभव राज सक्सेना ने उन्हें सम्मानित किया। ग्रुप डांस सीनियर विजेता फेमस डांस ग्रुप ने भोलेनाथ की थीम पर प्रस्तुति दी। किंग ऑफ एडीसी फिरोजाबाद ग्रुप डांस जूनियर ग्रुप विजेता रहा। सालों सीरियल बालिका विजेता में मेघा शर्मा विजय रही।
सालों बालक सीनियर में नवीन कुशवाह, जूनियर बालक-बालिका कुनाल शर्मा, माल्या दीक्षित, डुएट डांस सीनियर जूनियर में केके और केडी, सानवीं और आकृति विजेता रही। इस दौरान क्रेजी का डांस के फिल्म अभिनेता बॉबी पवन, अभिनेत्री शिप्रा पूरी फिल्म टीम एवं दर्शकों द्वारा अपने-अपने फोन से दी गई ऑडियंस पोल ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें