फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धौलेश्वर प्रधान का नामांकन निरस्त, दोबारा होगा चुनाव

Tue, 10 Jun 2025 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौलेश्वर के प्रधान पद का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। विपक्षी की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय ने यहां दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

2021 में हुए पंचायत चुनाव में इस ग्राम पंचायत पर कल्पना विजयी हुई थीं। पराजित उम्मीदवार सुरेश चंद्र ने एसडीएम कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की। इसमें तर्क दिया कि कल्पना ने अपने नामांकन पत्र के साथ शपथपत्र नहीं दिया। नियमों का पालन न किए जाने की स्थिति में उनका नामांकन निरस्त कर देना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने इसे निरस्त नहीं किया। मतदान के दौरान कल्पना के अभिकर्ताओं द्वारा मुहर गायब कर दिए जाने का भी आरोप लगाया। जिससे कि प्रतिद्वंदी के पक्ष के मतदाताओं ने मतपत्र पर अंगूठा लगा दिया और ये मत खारिज हो गए। इससे चुनाव प्रभावित हुआ। साथ ही मतगणना में भी लापरवाही और मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम कोर्ट ने 15 जुलाई 2022 को याचिका आधार विहीन बताते हुए निरस्त कर दी।
इसके बाद सुरेश चंद्र ने जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 1 में निगरानी प्रार्थना पत्र दिया। इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने एसडीएम न्यायालय काे आदेशित किया कि नए सिरे से इसका निस्तारण किया जाए। इस पर एसडीएम कोर्ट में फिर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया। कल्पना के नामांकन पत्र निरस्त करते हुए चुनाव भी निरस्त किया है। नए सिरे से इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। आदेश की प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है। ताकि इस पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें