फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धर्मेंद्र दिवाकर बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दिवाकर। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र दिवाकर को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है। धर्मेंद्र वर्ष 2011 से भाजपा में सक्रिय हैं और पिछले आठ वर्षों से जिला महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए धर्मेंद्र दिवाकर को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं, धर्मेंद्र दिवाकर ने फोन पर बातचीत में कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए आगे भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें