धनतेरस पर कारोबारियों को अच्छे की उम्मीद है। 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं।
धनतेरस पर्व को लेकर कारोबारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। अधिक से अधिक रेंजों को स्टॉक बाजार में किया गया है। इस बार सभी धातुओं की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले गिरावट है। इलैक्ट्रोनिक्स सामान, बर्तन, बिजली, सजावट के सामन विक्रेताओं के यहां भीड़ लगी। इन दुकानों पर पहुंच कर लोगों ने बाजार से सामान के भाव आदि की जानकारी ली।
बर्तन बाजार में तीन करोड़ के कारोबार की उम्मीद
बर्तन बाजार में पर्व को लेकर काफी उम्मीद है। नगर में 30 दुकानें बर्तन की संचालित हैं। इतने ही लगभग ढकेल पर्व पर लग जाते हैं। स्टील, पीतल, तांबा सभी के भाव पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं। स्टील में 25, तांबे में 100 और पीतल में 50 रुपये किलो की गिरावट है। कारोबारी बर्तन बाजार में दो से तीन करोड़ का फायदा होने की उम्मीद जता रहे हैं।
एलईडी को पसंद कर रहे लोग
लोगों का रुझान इलेक्ट्रोनिक्स आइटम पर है। टीवी, फिज, वाशिंद मशीन, केमरा, घड़ी, सिलाई मशीन, एलइडी की बकिंगकरा दी है। इनके कारोबारियों चार करोड़ की उम्मीद है।
युवाओं में बाइक का क्रेज
युवा बाइक को लेकर क्रेजी हैं। आधा दर्जन एजेंसियों पर सोमवार तक दो सौ दो पहिया वाहनों के आर्डर बुक कराए जा चुके थे। कारोबार दो करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कीमतें गिरने से सराफा कारोबारी उत्साहित
धनतेरस पर्व पर सोने चांदी की खरीद को प्राथमिकता अधिक दी जाती है। सोने चांदी की कीमतों में भी काफी गिरावट है। सोना 1 हजार रुपये तोले की गिरावट के साथ 26 हजार पर बिक रहा है। जबकि चांदी 2 हजार रुपये किलो की गिरावट के साथ 35450 रुपये किलो के भाव से बिक रही है। कारोबारियों ने आभूषण के अलावा चांदी के सिक्के, मूर्ति, डालर, बर्तन, सोने की गिन्नी आदि की वैरायटी की व्यवस्था कर रखी है। कारोबारी दो करोड़ के कारोबार का अनुमान लगा रहे हैं।
अन्य कारोबारी भी हैं उत्सहित
पर्व से एक दिन पहले निकली भीड़ को देखते हुए खील, बताशे, खिलौने, सजावट के सामन, बिजली की झालरों, कलेंडर सहित अन्य सामान के कारोबारी खुश हैं।
गेंदा-गुलाब के फूलों से महका बाजार
गेंदा 70, गुलाब 250 रुपये किलो
कासगंज। दीपावली पर्व पर बाजार को गेंदा-गुलाब से महकाने की तैयारी शुरू हो गई है। विक्रेताओं ने डिमांड को देखते हुए फूलों का स्टॉक कर लिया है।
बाजार में इलेक्ट्रानिक मालाओं के साथ ही गेंदा- गुलाब की मालाओं का बाजार सज चुका है। लोगों ने पहले से ही फूलों का आर्डर दुकानदारों को दे दिया है। गेंदा 70 और गुलाब 250 रुपये किलो बिक रहा है। इस बार पिछले साल के मुकाबले अभी बाजार भाव कम हैं। किसान रामगोपाल ने बताया कि गेंदा की फसल इस बार ठीक है।