फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढाबा संचालक पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। वाल्मीकि समाज के एक युवक ने ढाबा संचालक पर मारपीट करने और ढाई हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। युवक ने इस मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पुन्हेरा निवासी अविनाश बाल्मीकि ने बताया कि दो दिन पहले गांव वापस जाते समय भूख लगने पर वह रेलवे फाटक के पास एक ढाबा पर खाना खाने को बैठ गया। ढाबा संचालक कुलदीप यादव और कर्मचारियों के पहचानने पर उन्होंने उससे किसी अन्य ढाबा पर खाना खाने को कहा।
अविनाश का आरोप है ढाबा संचालक कुलदीप यादव एवं कर्मचारियों ने जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करते हुए पीटा और ढाई हजार रुपये भी छीन लिए। जानकारी पर मौके पर पहुंचे उसके पिता अशोक ने उसको बचाया। अशोक ने इस मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें