राजा का रामपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान का कार्यकाल मई माह में समाप्त होने पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार नहीं हो सकी। फरवरी माह में तैयार होने वाली कार्ययोजना तैयार नहीं होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य रुके हैं।
प्रधान संघ के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने कहा वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना फरवरी माह में तैयार की जाती है। मई माह में कार्यकाल समाप्त होने पर शासन-प्रशासन के असमंजस में रहने पर कार्ययोजना तैयार नहीं हो सकी। इसलिए इस वित्तीय वर्ष में होने वाले सभी विकास कार्य रुके हुए हैं। जून माह के अंत में भी कार्ययोजना के तैयार नहीं होने से दो-तीन माह तक विकास कार्य अवरुद्ध रहने की आशंका है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी, इसके बाद शासन से बजट की स्वीकृति मिलेगी। बारिश का मौसम नजदीक है, अधिकांश ग्राम पंचायत में नालियों के क्षतिग्रस्त होने पर जलभराव की आशंका है।
वर्जन कार्ययोजना तैयार करने वाला ऑनलाइन पोर्टल फिलहाल बंद है। शासन के निर्देश पर पोर्टल संचालित होने पर कार्ययोजनाएं तैयार कराकर ऑनलाइन सबमिट करा दी जाएंगी। - राकेश कुमार, एडीओ पंचायत