फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक क्लिक पर मिलेगा माध्यमिक विद्यालयों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालयों का विवरण अब एक क्लिक पर मिलेगा। यूपी बोर्ड से आए निर्देश के बाद संचालकों ने अपने विद्यालय का वेब पेज तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के तहत प्रदेश सरकार के निर्देश पर बोर्ड ने स्कूलों का वेब पेज अपलोड करने की योजना बनाई है। ऐसा होने से लोगों को उनके क्षेत्र के स्कूलों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। स्कूलों में वेब पेज बनवाने का कार्य मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया गया था। जिले में संचालित 552 विद्यालयों का विवरण अभिभावक जान सकेंगे।
विज्ञापन

सभी जानकारी होगी ऑनलाइन
स्कूल से जुड़ी हर जानकारी व सूचना पोर्टल पर उपलब्ध होगी। स्कूल की मान्यता का वर्ष, गूगल लोकेशन, जिला मुख्यालय से दूरी, सुविधाएं, छात्रों व शिक्षकों के आंकड़े, दस वर्ष के रिजल्ट और पंजीकरण की सुविधा आदि की जानकारी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें