एटा। शहर के पीपल अड्डा पर अपंजीकृत क्लीनिक संचालित होने की शिकायत डीएम को मिली। डीएम के निर्देश पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ जांच पड़ताल करने पहुंचे। उन्होंने क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद अलीगंज पहुंचकर एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया पीपल अड्डा पर संचालित अपंजीकृत क्लीनिक पर प्रसव कराए जाते हैं। मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देशन में बुधवार को क्लीनिक पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। संचालिका कोई कागजात नहीं दिखा सकी। इस पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया अलीगंज में संचालित क्लीनिक की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। वहां जांच में चिकित्सक एमबीबीएस मिला। उसने पंजीकरण के लिए आवेदन कर रखा है। उसको नोटिस देने की कार्रवाई की गई।
-
पूर्व में सील होने के बाद खुला था क्लीनिक
तीन माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपल अड्डा पर संचालित क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई थी। बाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे खोल दिया गया। बताया जा रहा है उसके बाद वहां प्रसव कराए जाने लगे थे।