मैनपुरी में दो प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का सर्वे हुआ। अभिलेखों के आधार पर टीम को कर चोरी मिली, जिसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों ने 17 लाख रुपये जमा कराए हैं।
मैनपुरी में राज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने दो अलग अलग सर्वे में 17 लाख की कर चोरी पकड़ी है। एक दुकानदार से सात लाख तथा दूसरे दुकानदार से 10 लाख रुपये मौके पर जमा कराए हैं। दोनों दुकानदारों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए 27मई को जीएसटी कार्यालय में अभिलेखों सहित बुलाया है।
विज्ञापन
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक टीम रविवार की शाम स्टेशन रोड पर पहुंची। टिंकू बैटरी हाउस पर पहुंचकर अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। अभिलेखों के आधार पर आय व्यय का मिलान किया। मिलान के बाद सात लाख रुपये की कर चोरी सामने आई। दुकान मालिक टिंकू से सात लाख रुपये मौके पर जमा कराए गए। अभिलेख कब्जे में लेकर दुकान मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया। उसको 27 मई को जीएसटी कार्यालय में शेष अभिलेखों के साथ बुलाया गया है।
जीएसटी टीम ने शनिवार की देर शाम आगरा रोड पर गौरी ट्रैक्टर एजेंसी पर पहुंचकर सर्वे किया। अभिलेखों को कब्जे में लेने के बाद अभिलेखों के आधार पर आय व्यय का मिलान किया। मिलान के बाद 10 लाख रुपये की कर चोरी सामने आई। दुकान मालिक से 10 लाख रुपये मौके पर जमा कराए गए। दुकान मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस देकर 27 मई को जीएसटी कार्यालय में बुलाया गया है।