आसपुर टोल प्लाजा पर लगी वाहनोँ की कतार। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जीटी रोड स्थित आसपुर के पास बने टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की लापरवाही वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। यहां वाहनों के निकलने के लिए कई गेट बनाए गए हैं जिन्हें बंद कर सिर्फ दो ही गेट खोले जा रहे हैं। इससे वाहनों की लंबी कतार लग रहीं हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर बने टोल फीस प्लाजा पर कई अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टोल पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा वाहनों के निकलने के लिए सभी गेट न खोलकर सिर्फ दो गेट से खोले जा रहे हैं। जबकि यहां पर कुल 14 गेट बने हुए हैं। दो गेट खुलने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
वहीं अगर किसी वाहन पर लगे फास्ट टैग का स्कैन नहीं हो पाता है तो उसे वापस किया जाता है। इससे लाइन में लगे अन्य वाहनों को भी वापिस होना पड़ता है। इसके साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को पास देने में भी आनाकानी की जाती है।