फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेंगू का प्रकोप जारी, दो महिलाएं और आईं पॉजिटिव

Thu, 05 Oct 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं और डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आ गईं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 43 पर जा पहुंची है। वहीं तीन गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 351 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव रारपट्टी, पिपेहरा, बघोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। इस दौरान कुल 351 मरीजों का उपचार हुआ। जहां 231 बुखार पीड़ितों की कार्ड से मलेरिया की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 32 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच कार्ड से की गई। यह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके अलावा 57 बुखार पीड़ितों का सैंपल डेंगू एलाइजा की जांच को लिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को मारहरा निवासी 30 वर्षीय पुष्पा व अवागढ़ निवासी 30 वर्षीय संगीता एलाइजा की जांच में डेंगू पॉजिटिव आईं। बताया जा रहा है कि पुष्पा को चार दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को कार्ड से पॉजिटिव आने के बाद उसका सैंपल भेजा गया था। वहीं अवागढ़ निवासी संगीता को तीन दिन से बुखार की शिकायत थी।

छह वर्षीय बच्ची की बीमारी से मौत
मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी शाहिन हुसैन बृहस्पतिवार की सुबह अपनी छह वर्षीय बच्ची आसिफा को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत बता दिया। बताया गया कि बच्ची कई दिन से बीमार चल रही रही थी। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें