फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: फ्रिज व कूलर में पल रहे डेंगू-मलेरिया के मच्छर, शहर से देहात तक 900 स्थानों पर मिला लार्वा

Sun, 13 Oct 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में फ्रिज व कूलर में डेंगू-मलेरिया के मच्छर पल रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक 900 स्थानों पर लार्वा मिला है। इसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कराया है। 
विज्ञापन
कूलर की जांच के बाद साफ सफाई के बारे में बताती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में तापमान उतरने के साथ ही डेंगू का हमला तेज होने की आशंका है। जिले में अब तक 900 घरों में डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिल चुका है। यह लार्वा लोगों के घरों में रखे फ्रिज व कूलर में पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जागरूकता मुहिम पर इसने प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


अप्रैल माह में जिले में विशेष संचारी रोग अभियान चला था। इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया था। बताया गया कि घरों में साफ पानी को खुला न छोड़े। फ्रिज व कूलर की सप्ताह में एक बार सफाई करते रहें। जिससे लार्वा न पनप सके। बावजूद इसके जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम को 900 घरों में लार्वा मिला है। इसमें सर्वाधिक 400 घर शहर के हैं। जबकि 300 घर ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

जिले में अभी तक 22 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनके अलावा बुखार के कुछ मरीज ऐसे भी मिले हैं, जिनकी प्लेटलेट्स सामान्य हैं, लेकिन एनएस-1 कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। हालांकि, एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा के मुताबिक अगर लोग सतर्क नहीं होंगे, तो गिरते तापमान के बीच डेंगू का डंक और तेज होगा।

लार्वा कराया नष्ट

स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो जहां लार्वा मिलता है, टीम उसे नष्ट कराती है। मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक घर के बाहर रखे गमलों में भी काफी जगह लार्वा मिला मिला है। टीम ने लोगों को सप्ताह में एक बार गमले, कूलर की टंकी, फ्रिज की बैक ट्रे, गुलदस्ते, गमले आदि की सफाई का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि लोगों से अपील है कि वे घरों के पुराने बर्तन, गमले, बैक ट्रे, कूलर की टंकी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। सर्वे टीम का भी सहयोग करें, ताकि मच्छरजनित रोगों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें