फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती बालक में डेंगू की पुिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। मौसम में बदलाव होने के बाद लोग वायरल बुखार से बीमार पड़ रहे है। वहीं कुछ लोग मलेरिया व डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में बालक डेंगू पीड़ित निकला जिसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। इसके साथ ही निमोनिया और वायरल बुखार समेत कुल 35 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था।
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रशांत नगर निवासी बलराम का 9 साल का बालक अध्ययन डेंगू पीड़ित मिला।
बलराम ने बताया कि उसे 6 दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को वह मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में उपचार दिलाने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने डेंगू का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं बच्चा वार्ड में कुल 35 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। इसके साथ ही 4 बच्चे निमोनिया से पीड़ित भी मिले जिन्हें भाप देने के साथ उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें