फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की डेंगू से मौत, एक सप्ताह से आगरा में था भर्ती

विज्ञापन
डेंगू से मरे होमगार्ड हरी सिंह का फाइल फोटो- - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एक सप्ताह पहले डेंगू बुखार की चपेट में आए होमगार्ड की आगरा में इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। परिजन रात में ही शव को एटा ले आए और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया है। होमगार्ड को डयूटी के दौरान ही डेंगू हुआ था और कई अस्पतालों में इलाज कराया गया। थाना सकीट क्षेत्र के गांव कबार निवासी हरी सिंह (52) पुत्र इतवारी लाल होमगार्ड थे। 10 नवंबर को हरीसिंह थाना सकीट पर तैनात थे, तभी उन्हें तेज बुखार आया। उन्होंने 11 नवंबर को जिला अस्पताल में जांच कराई तो एनएस-1 पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उन्हें शहर के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां तीन दिन तक इलाज चला, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। परेशानी लगातार बढ़ने पर परिजन हरीसिंह को आगरा ले गए। यहां भी जांच कराई गई, उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। उन्हें मौर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीन दिन इलाज चला फिर भी आराम नहीं मिला तो परिजनों ने उन्हें कामायनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां भी चार दिन इलाज चला और शनिवार की देर रात होमगार्ड ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही शव एटा ले आए और विभागीय अधिकारियों को सूचित कर पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें