फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग

Mon, 05 Oct 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाकियू राष्ट्रवादी की मासिक सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं उनके निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव ने कहा कि किसानों को वर्ष 2014 का सूखाग्रस्त मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा रबी की फसलों के नुकसान का भी मुआवजा जिले में 100 प्रतिशत किसानों को नहीं मिला है। ऐसे में किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों के बिजली बिल भी माफ किए जाएं। लगातार हो रहे फसलों में नुकसान से किसान घाटे में हैं। इस मौके पर आरपी सिंह, रामप्रकाश वर्मा, द्वारिका प्रसाद, रमेशचंद्र, रमेश भारती, जगवीर सिंह, रामप्रकाश, सुरेंद्र बाबू, रामस्वरूप सिंह, दयाराम सिंह आदि  मौजूद थे।
 
समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि धिरामई स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के प्रबंधक-कर्मचारी बैंक को स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, सीधे किसानों को ऋण भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अखिल यादव, उदयवीर सिंह, चौहान, राजू, रामबहादुर लोधी, रिंकू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें