जलेसर। क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया। एक माह में महाराणा प्रताप की नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग प्रशासन से की।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कुछ समय पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उस समय प्रशासन ने शीघ्र महाराणा प्रताप की नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया था। उनकी जयंती पर भी प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। उन्होंने एक माह में महाराणा प्रताप की नई प्रतिमा स्थापित कराने की चेतावनी दी। निकुंज ठाकुर ने कहा कि प्रतिमा स्थापित न होने पर देश भर के राजपूत जलेसर में एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।