फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोलकाता की घटना के दोषियों को फांसी की मांग

Sun, 25 Aug 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा कस्बे में शुक्रवार शाम युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर विरोध जताते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च मिरहची अड्डा स्थित नगर पालिका से शुरू किया गया। अस्पताल चौराहा, हैदरी चौक, हनुमान चौक, पिदौरा अड्डा, बड़ा बाजार आदि इलाकों में भ्रमण करते हुए वापस मिरहची अड्डा पर समाप्त किया गया। युवाओं ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जो लोग मानवता की सेवा में लगे हैं उनके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार अस्वीकार्य है।
कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। शशांक यादव, अयान कुरैशी, आदिल, सानू सिद्दीकी, विजय राजपूत, तनिष्क राणा, यश, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें