फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंबेडकर पार्क की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

Fri, 02 Aug 2024 10:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव गोपालपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। अंबेडकर पार्क की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोनू कुमार, सुरेश चंद्र, रवि कुमार, प्रेमपाल, मानपाल आदि ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से जब भी पार्क की जमीन को नापने के लिए कहा जाता है तो वह प्रधान से कहलवाने की बात कहकर निकल जाते हैं। जब प्रधान से पैमाइश कराने को कहा जाता है तो वह टालमटोल कर देते हैं। इस जमीन में अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है।
ब्रजेश कुमार, रामदास, प्रमोद लोधी आदि ने बताया कि इस संबंध में कई महीनों से कानूनगो, चकबंदी अधिकारियों सहित थाना, समाधान दिवस में भी शिकायतें कर चुके हैं। अधिकारियों द्वारा जो भी आदेश होते हैं उन्हें लेखपाल द्वारा दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें